Government Girl’s Polytechnic Almora

उत्तराखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का प्रधानाचार्य महोदय द्वारा शुभारम्भ किया गया| समारोह के प्रथम दिवस में कई संस्था स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी,जिनमें से एकल गायन प्रतियोगिता में दीपाली डंगवाल प्रथम, माही मठपाल द्वितीय एवं जया आर्या तृतीय स्थान पर रही|नृत्य में पूजा फर्सवान प्रथम, सानिया द्वितीय एवं अनुष्का एवं ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा|वीडियोग्राफी में बबिता पाठक प्रथम स्थान पर रही| स्केच प्रतियोगिता में भारती प्रथम, वर्षा शर्मा द्वितीय एवं विनीता तृतीय स्थान पर रही| फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनिशा प्रथम,श्रद्धा तिवारी द्वितीय एवं चित्रा पंत तृतीय स्थान पर रही|
‘नशा मुक्त भारत अभियान 2025’ के अवसर पर राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में रंगोली, पोस्टर , स्लोगन एवं वाकाथन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिसमें छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया| रंगोली में कशिश ग्रुप प्रथम, आरती ग्रुप द्वितीय एवं अनिशा ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा|पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका अधिकारी प्रथम, कंचन जोशी द्वितीय एवं आस्था व वर्षा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे|स्लोगन में चंदा प्रथम, निकिता द्वितीय एवं विनीता तृतीय स्थान पर रही|वॉकथन में प्रिया अधिकारी प्रथम, गायत्री सिरारी द्वितीय एवं आरती बिष्ट तृतीय स्थान पर रही|